फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर देशवासी को भारतीय सेना पर गर्व : हरिओम

Fri, 16 May 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में तिरंगा यात्रा में मौजूद भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का आभार जताया गया। इसमें शामिल भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि ऑपेरशन सिंदूर से हर देशवासी को भारतीय सेना पर गर्व है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शशि जैन की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने की, जो नगर पालिका से शुरू होकर मैन बाजार से कोतवाली होते हुए जेएस हिंदू कॉलेज पर आकर संपन्न हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में धूल चटाई। उसके हर हमले को नाकाम किया। भारतीय सेना के पराक्रम पर सभी देशवासियों को गर्व है।
भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य को सलाम है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश का हर नागरिक गर्व महसूस कर रहा है।
पालिकाध्यक्ष शशि जैन व शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने संयुक्त रूप से कहा कि आतंक के खिलाफ भारत के कड़े रुख से देशवासियों में जज्बा और जुनून उत्पन्न हुआ है। लोगों ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से आतंकियों ने हमला कर बेटियों का सुहाग उजाड़ा, भारत ने इसका बदला लेकर ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मन को शांति दी है। इस दौरान राकेश वर्मा, मयंक, प्रेम सिंह सैनी, रमेश कलाल, अमित सैनी, गुरिंदर सिंह ढिल्लो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें