फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिहाली जागीर में सात स्थानों पर पकड़ी बिजली की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए सात स्थानों पर बिजली की चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर अवैध कनेक्शन हटाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेई नवीन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लखनऊ से आई विशेष जांच टीम के निर्देशन में की गई। गांव में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग ने अचानक छापा मारा। उन्होंने बताया कि गांव अगरौला में मछली पालन के तालाब के लिए लगे लगे नलकूप पर अधिक क्षमता की मोटर अवैध रूप से चलाई जा रही थी। सिहाली और मनोटा के बीच एक नर्सरी समेत सात स्थानों पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है। बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें