फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बकाया गन्ना भुगतान कराने व छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने, काफूरपुर रजबपुर मार्ग की मरम्मत व छुट्टा पशुओं को पकड़वाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर पुष्करनाथ को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट के तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि रजबपुर व सूदनपुर बिजली घर की सिंचाई विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जाए, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, गैस की किल्लत खत्म, जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों को तीन फीसदी ब्याज के साथ चार फीसदी सब्सिडी किसानों के खाते में भेजे जाने तथा मध्य गंगा नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
उन्होंने 18 मई को रजबपुर में होने वाली बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, डीसीओ, जिला सहकारी बैंक के जीएम, सीवीओ, एसडीएम सदर, डीएफओ व रजबपुर बिजलीघर के जेई आदि को भेजे जाने की मांग की। समस्त अधिकारियों के न पहुंचने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान जयसुखलाल, सुकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, हेमंत, राजकुमार, पीयूष, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें