फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली बिल जमा होने पर भी कनेक्शन काटा, जेई पर केस

Wed, 05 Feb 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली बिल जमा होने के बाद भी कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया। हर माह दावत के नाम पर रुपये मांगे। बिजलीघर में बुलाकर तमंचे के बल पर 1300 रुपये लूटने के मामले में आदमपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेई समेत सात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आदमपुर क्षेत्र के पशुवा नंगला गांव निवासी किसान महेश के घर पर पिछले पांच वर्षों से एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। महेश हर माह बिजली का बिल जमा करते हैं। आरोप है कि 16 नवंबर 2024 को भी उसे बिजली का बकाया बिल जमा कर दिया था, जिसकी रसीद भी उनके पास है। आरोप है कि 22 नवंबर शाम चार बजे महेश घर पर नहीं था।
इस बीच नंगला खादर बिजलीघर के जेई व लाइनमैन ने उसका बिजली का केबल काट दिया और बिल जमा करने की रसीद लेकर बिजलीघर आने के लिए कहा। 22 नवंबर की शाम 5:30 बजे महेश बेटे जीवनदास के साथ बिजलीघर पहुंचे तो वहां मौजूद जेई सत्येंद्र कुमार, लाइनमैन भूपेंद्र, हरदास, प्रीतम, प्रेमपाल, बृजेश, सुनील ने अभद्रता की। आरोप है कि जेई ने हाथ में लोहे का सरिया ले लिया और अन्य लाइनमैनों के साथ मिलकर मारपीट की। बिजली कर्मचारियों ने जेब में रखे 1300 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल महेश को बचाया। आरोप है कि जेई सत्येंद्र कुमार व लाइनमैनों ने बिजली चलाने की एवज में हर माह दावत के रुपये मांगे। पीड़ित महेश सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर किसान ने कोर्ट की शरण ली। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ने आदमपुर पुलिस को आरोपी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें