फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए बीएससी के छात्र पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौत

विज्ञापन
मृतक छात्र रवि का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। खेत पर सिंचाई करने गए बीएससी के छात्र के ऊपर एलटी लाइन का बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। छात्र की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पापड़ी गांव की है। यहां पर विजयपाल सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान विजयपाल सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आशु यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। जबकि छोटा बेटा रवि (22) बीएससी का छात्र था। परिजनों के मुताबिक रवि शनिवार की शाम खेत पर सिंचाई करने गया था। इस दौरान ट्रांसफार्मर पर फाल्ट होने के बाद एलटी लाइन का तार टूट कर रवि के हाथ पर गिर पड़ा। उधर, खेत में पानी भरा हुआ था, संघर्ष करने के बाद भी रवि खुद को बचा नहीं सका। वह पेट के बल गिर पड़ा। खेतों से काम करके लौट रहे लोगों ने रवि को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन रवि को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें