फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार उखाड़ने, ट्रांसफॉर्मर लगाने में चार संविदा कर्मी समेत 19 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दो गांवों के ग्रामीणों ने बिना बिजली विभाग की अनुमति लिए ही नई लाइन बिछा दी। ट्रांसफार्मर तार उखाड़ने और ट्रांसफार्मर लगाने के मामले में आखिरकार 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इसमें चार संविदा कर्मी और दो अलग-अलग गांव के 15 लोग नामजद हैं। रामपुर सफेद गांव के दो लोग शामिल हैं। जबकि खालकपुर वासीपुर के 13 लोग शामिल हैं। इन लोगों ने संविदा कर्मियों की मिलीभगत से बिजली के कृषि फीडर के तार और पोल को उखाड़ दिया था। इसके बाद अलग अलग जगहों पर पोल खड़ा कर तार बिछवा लिया था। यही नहीं ये लोग ट्रांसफार्मर से चोरी की बिजली जला रहे थे। इन सभी के खिलाफ नौगांवा सादात थाना में दस जुलाई को केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

केस एक
अमरोहा। जेई एमपी कश्यप की तहरीर के बाद दर्ज एफआईआर के मुताबिक रामपुर सफेद-जमना खास गांव में अवैध लाइन बिछाने की शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण किया। यहां पर गांव के संजय ने 11 केवी रामपुर सफेद एग्रीकल्चर की फीडर की लाइन के नीचे अवैध तरीके से एक डबल पोल और 25 केवीए का अवैध ट्रांसफॉर्मर रख कर बिजली की चोरी कर रहे थे। इसके साथ गांव के अनुराग यादव ने दो पीसीसी पोल 130 मीटर एलटी लाइन अवैध रूप से निर्माण कर ट्रांसफार्मर से बिजली की चोरी करते मिले।
केस दो
अमरोहा। जेई मूंडाखेड़ा सत्येंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार खालकपुर-वासीपुर गांव में निरीक्षण के दौरान गलत तरीके से बिजली के तार खींचे गए थे। गांव के वीर सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल, त्रिमल, खानचंद, राजवीर, आनंद स्वरूप, नरेश सिंह, समरपाल, हरपाल, देवराज, दिनेश कुमार, ध्यान सिंह ने तीन खंभों की कृषि उपयोग के लिए बिछाई गई एलटी लाइन को इन लोगों ने संविदा कर्मियों के साठगांठ से दो खंभों की 11 केवी लाइन में परिवर्तित करवा लिया। इसके अलावा एक अन्य 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर भी रख लिया है।
विज्ञापन

यह हैं बिजली के संविदा कर्मी
अवैध तरीके से तार खींचने के मामले में संविदा कर्मी संजीव कुमार, सुरेश, विनोद कुमार, निरंकार निवासी गण गांव हादीपुर-अव्वलपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
ऐसे पकड़ में आया मामला
अमरोहा। विजिलेंस टीम ने रामपुर सफेद गांव में मामले को पकड़ा था। उन्होंने अधिशासी अभियंता को अवगत कराया था। इसके अलावा खालकपुर-वासीपुर में केबल बिछाने और खंभा लगाने के मामले में कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद बिजली निगम की टीम ने मामले को पकड़ा।
- रामपुर सफेद गांव और खालकपुर गांव में बिजली का केबल, खंभा और ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह अवैध है। संबंधित लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

- त्रिभुवन सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें