अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में पल्स ऑक्सीमीटर नहीं है। वहां के लिए अविलंब खरीदारी कर ली जाए। उसे स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करा दें। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस के संक्रमण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैैली में सुधार नहीं आ रहा है। यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण हालत बिगड़ रह हैं लेकिन लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में सैंपल कराए जाएं। जिला अस्पताल में 100 सैंपल हर हाल में एकत्र करें। ओपीडी को चालू की जाए। खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों का सैंपल जरूर लें। कोई भी व्यक्ति लौटे नहीं। दोबारा समस्या मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि पल्स ऑक्सी मीटर प्रत्येक आशा और एएनएम को उपलब्ध करा दें। उनसे प्रतिदिन के सर्वे की रिपोर्ट तलब की जाए। आशा को सभी सुविधा मुहैया कराएं। उन्हें मास्क, ग्लव्स और पीपीई किट जरूर दें।