फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा कितने प्रत्याशी रहेंगे चुनावी रण में

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी सोमवार को हो सकती है। यानी आज तय हो जाएगा कि चुनावी समर में कितने प्रत्याशी रहेंगे। फिलहाल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें दो प्रत्याशियों की पत्नियां भी शामिल हैं। इसके अलावा बसपा के बागी भी मैदान में हैं। इन लोगों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। आज दोपहर तीन बजे संशय खत्म हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव में 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध मिले हैं। इसमें पांच महिलाएं भी हैं। जिनमें कांग्रेस और भाजपा की प्रत्याशी महिला हैं। नामांकन पत्रों की वापसी 19 अक्तूबर को है। कलेक्ट्रेट स्थित कोर्ट संख्या तीन में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आवेदन करना होगा। इसके लिए दोपहर तीन बजे का मौका है। दो प्रत्याशियों की पत्नियां भी चुनावी समर में हैं, जिसमें बसपा प्रत्याशी फुरकान की पत्नी गुड़िया के अलावा समाज सुधारक पार्टी के अजीत कुमार की पत्नी पूनम देवी भी शामिल हैं।
बसपा प्रत्याशी फुरकान और सुधारक पार्टी के अजीत की पत्नी
उप चुनाव में 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में दो की पत्नी भी हैं जिनमें बसपा प्रत्याशी फुरकान की पत्नी हैं, जबकि समाज सुधारक पार्टी के प्रत्याशी अजीत कुमार की पत्नी पूनम देवी भी शामिल है।
विज्ञापन

बसपा से बागी भी हैं चुनावी रण में
उपचुनाव में एक बागी प्रत्याशी ने भी ताल ठोकी है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर सिंह ने नामांकन फॉर्म भरा है। हालांकि बसपा ने उन्हें निष्काषित कर दिया है।
दोपहर तीन बजे के बाद मिलेगा चुनाव चिह्न
अमरोहा। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन दोपहर तीन बजे के बाद होगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को घोषित चुनाव निशान मिलेगा जबकि निर्दल प्रत्याशियों के बीच आयोग के निर्देशानुसार चुनाव निशान आवंटित किये जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी इंद्र नंदन सिंह और सहायक रिटर्निंग अधिकारी इरफान अहमद रविवार को चुनाव चिह्न को लेकर तैयारी में जुटे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें