फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, बाइक छोड़कर चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। गांव तेलीपुरा माफी में सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव तेलीपुरा माफी निवासी रितिक का आरोप है कि उनकी दादी कमला देवी सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से अपने परिचितों के यहां जा रही थीं। इसी दौरान कैलसा की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कमला देवी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अमरोहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें