फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मारपीट के मामले में आठ टोलकर्मी गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। मुरादाबाद के दो भाइयों और उनके दोस्तों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जोया टोल प्लाजा के आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों की पहचान वीडियो और फोटो के आधार पर की गई है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में गलशहीद थानाक्षेत्र के मोहल्ला काला प्यादा संभली गेट के रहने वाले अब्दुल समद रविवार को भाई मोहम्मद जैद और दोस्त जकी व मुजम्मिल के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। उनकी कार जोया टोल प्लाजा पर पहुंची तो फास्टैग में रिचार्ज न होने पर कार पास नहीं हो सकी। इस पर अब्दुल समद ने कार को पीछे लेकर फास्टैग रिचार्ज कर लिया और करीब दस मिनट बाद वह कार लेकर फिर टोल प्लाजा पर पहुंचे लेकिन फास्टैग ने काम नहीं किया। इस पर अब्दुल समद ने नकद रुपये देकर कार निकालने के लिए कहा तो टोलकर्मी बहस करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। टोलकर्मी के बदतमीजी करने का वीडियो अब्दुल समद के भाई मोहम्मद जैद ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। इसका टोलकर्मी विरोध करने लगा। इस बीच 10 से 15 टोल कर्मचारी आए और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर अब्दुल समद, मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल के साथ मारपीट की। मारपीट में अब्दुल समद का कंधा टूट गया जबकि मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल को काफी चोट आईं थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर प्रकाश कुमार, पुष्पराज सिंह, मनीष कुमार, गंगा विशाल, रवि कुमार, सुमित सैनी, धर्मवीर और महबूब अली को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी कानपुर, संत रविदास नगर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, पठानकोट, अमरोहा और संभल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें