फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के आठ माह बाद ही विवाहिता फंदे पर झूली

Tue, 07 Apr 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शादी के आठ माह बाद ही विवाहिता फंदे पर झूल गई। उसका शव सोमवार की दोपहर घर के कमरे में ही फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर विवाहिता के परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव पहाड़पुर इनायत निवासी अशोक की शादी आठ महीने पहले ही नौगावां सादात के गांव बरखेड़ा निवासी अर्चिता के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह अर्चिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव फंदे से लटका देख कर परिजनों की चीख निकल गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मायके वाले भी गांव आ गए। पुलिस भी सूचना मिलने पर गांव पहुंच गई।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मायके वालों के अनुरोध पर मौत का कारण जानने के लिए विवाहिता का शव नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ग्रामीण ने बताया कि मृतका की मां इन दिनों बेटी के घर पर रह रही थी। संवाद
विज्ञापन

-
इंटर की छात्रा की मौत का कारण हैंगिंग
मंडी धनौरा। ग्राम आजमपुर में रविवार की दोपहर बाद इंटर की छात्रा की मौत का कारण हैंगिंग आया है। छात्रा का शव अपने घर पर ही कमरे में फंदे से लटका मिला था। छात्रा के पिता दुबई में रहकर नौकरी करते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गांव में छात्रा की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण हैंगिंग आया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें