फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे के बीच आ गया आठ फीट का अजगर, थमी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। जोया कस्बे के नारंगपुर चौराहे से आगे हाईवे पर सोमवार तड़के करीब चार बजे आठ से दस फीट लंबा अजगर निकल आने से हड़कंप मच गया। हाईवे के बीच पहुंचते ही कुछ देर वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। राहगीर व वाहन सवार दूर खड़े होकर उसका वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ढाबे के सामने अचानक अजगर सड़क पर आ गया। तेज रोशनी के बीच वह धीरे-धीरे हाईवे पार करता रहा। उसे देखकर बाइक और कार सवारों ने वाहन रोक दिए। काफी देर तक अजगर सड़क पर रेंगता रहा, लेकिन किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं की। बाद में वह खुद झाड़ियों की ओर चला गया।
अजगर के हाईवे पर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें