फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सावन माह की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सावन माह की पूर्णिमा पर शुक्रवार को ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया और गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस दौरान हर-हर गंगे और जय गंगे के जयकारों से गंगा तट गूंजते रहे।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक सावन पूर्णिमा पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। सूर्य की किरण निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ पतित पावनी में डुबकी लगाई। स्नान के बाद पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी और धार्मिक अनुष्ठान कराए।
शुक्रवार सुबह शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान-दक्षिणा करने से मां गंगा और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है। इसी आस्था के चलते ब्रजघाट और तिगरी में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें