फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहले थी दूर रहने की जिद, अब एक हुए 13 जोड़े

Sun, 15 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

राहें तो जुदा करने के लिए निकले थे, लेकिन फिर से इन्हें शादी के सात वचन याद दिलाए गए तो गिले-शिकवे भूल राजी-खुशी घर के लिए विदा हो गए। पारिवारिक झगड़े के बाद अलग रहने की जिद पर अड़े 13 दंपती समझौते के बाद खुशी-खुशी घर लौट गए। कई साल से इन दंपती का कोर्ट में वाद चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के बाद दंपती अपने-अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आए। कुटुम्ब न्यायालय अमरोहा के वादों के निस्तारण के लिए गठित कमेटी ने पारिवारिक मामलों के 39 वादों का निस्तारण किया। इस दौरान 2,56,3200 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। वहीं, दूर रहने की जिद पर अड़ी दंपती को अदालत में समझाया गया तो 13 जोड़े एक साथ रहने को राजी हो गए। कोर्ट में ही पति-पत्नी ने एक दूसरे को फूल माला पहनाई और दोनों को जोड़े सहित खुशी-खुशी विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें