फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लोक अदालत में निस्तारित हुए 90152 वाद, जुर्माना भी वसूला

Sun, 15 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 113909 वाद लगाए गए। इनमें से 90,152 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय में कुल 4029 वादों का निस्तारण किया गया है। वहीं सभी तहसीलों व राजस्व न्यायालयों के कुल 2183 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अध्यक्ष, जिला जज जफीर अहमद ने शुरुआत की। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 113909 वादों के सापेक्ष 90,152 विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायालय में कुल 4029 वादों का निस्तारण हुआ। जिसमें 9638 फौजदारी के वादों का निस्तारण करते हुए 805,390 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। विद्युत अधिनियम के 645 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल के 34 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों के ऋण वसूली वाद, दूर संचार के वाद, एआरटीओ और पुलिस के चालान का निस्तारण करते हुए कुल 23,28,3500 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें