फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, दो घायल

Thu, 27 Feb 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दब जाने से ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौंदा निवासी कुलदीप व सैदनगली के बेगपुर का गेंदा जागरण करते हैं। उन्होंने मंगलवार रात खाईखेड़ा गांव में जागरण किया था। जहां से बुधवार शाम ई-रिक्शा में सवार होकर लौट रहे थे। चौपला की तरफ जाते हुए ओवरब्रिज से उतरते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां से कुलदीप को रेफर कर दिया गया। उधर मंगलवार रात ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में कारों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मेरठ रेफर कर दिए गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें