फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशीली फ्रूटी पिलाकर चालक से ई-रिक्शा व 20 हजार लूटे

Mon, 28 Jul 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ई-रिक्शा में यात्री बनकर बैठे जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने चालक को नशीली फ्रूटी पिलाकर उसका ई-रिक्शा, 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। दिनदहाड़े हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव लंबिया निवासी सोनू ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 20 जुलाई की दोपहर वह थाना चौराहे पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था। इस बीच आया एक शख्य खाद गुर्जर चौराहा तक चलने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठ गया।
विज्ञापन

चालक का आरोप है कि उसने रास्ते में उसे फ्रूटी पिलाई जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद जहरखुरानी गिरोह का सदस्य उसका ई-रिक्शा, जेब से 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गया। लूट की यह वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के अज्ञात सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बीते दिनों भी जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने ब्रजघाट के अमित गोयल की ई-रिक्शा को लूट लिया था। जहरखुरानों ने सुल्तानठेर के पास कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जहरखुरानी गिरोह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें