फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पेंशन पोर्टल पेंशनरों के लिए साबित होगा मील का पत्थर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया गया ई-पेंशन पोर्टल पेंशनरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब रिटायरमेंट के बाद निर्धारित समय में पेंशन पेमेंट आर्डर जारी हो जाएगा और समय से अन्य देयकों का भी भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन

पेंशनरों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-पेंशन पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी के माध्यम से उनकी मौजदूगी में पेंशनर्स ने देखा। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराएं, ताकि पेंशन प्राप्त करने में बाधा न उत्पन्न हो। पेंशन को लेकर जारी नए शासनादेश की जानकारी पेंशनरों को दी गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया गया ई-पेंशन पोर्टल पेंशनरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब रिटायरमेंट के बाद निर्धारित समय में पेंशन पेमेंट आर्डर जारी हो जाएगा और समय से अन्य देयकों का भी भुगतान हो सकेगा। पेंशनरो को आश्वस्त किया कि वे अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए उनसे कभी भी कार्यालय में मिल सकते हैं। प्राथमिकता के साथ समय से उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ल, वरिष्ठ कोषाधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें