फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : सुरक्षा के लिए चार जोन और 12 सेक्टरों में बंटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले के सभी 12 थाना क्षेत्रों में 34 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन होगा। सुरक्षा के लिए जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटकर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। खुफिया तंत्र संदिग्धों पर नजर रख रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। रावण दहन के दौरान आतिशबाजी से आग लगने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग को भी अलर्ट किया गया है। आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए दमकल वाहन 24 घंटे तैनात रहेंगे। आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अग्निकांड से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
-
कहां कब होगा रावण दहन
अमरोहा शहर, रजबपुर, जलीलपुर बक्काल, धनौरा, शेरपुर, बछरायूं, गजरौला, तिगरी और कांकाठेर में 20 अक्तूबर को रावण दहन होगा। जोया क्षेत्र के इकौंदा में 21 और पतेई खालसा में 21 अक्तूबर को आयोजन होगा। सैदनगली क्षेत्र के उझारी में 20 अक्तूबर और कस्बा सैदनगली में 24 अक्तूबर को पुतले जलाए जाएंगे। आदमपुर में 20, दढ़ियाल में 21 और ढबारसी तथा रहरई गांव में 26 अक्तूबर को रावण दहन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें