फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रिकेट मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों में मारपीट, तमंचा ताना

Tue, 15 Apr 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

बल्लेबाज के आउट होने पर अंपायर के नो बॉल देने पर क्रिकेट मैच में हंगामा हो गया। गेंदबाजी कर रही टीम के खिलाड़ियों के अंपायर के फैसले का विरोध करने पर आउट हुए बल्लेबाज ने साथियों के साथ मिलकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ जमकर मारपीट की। एक खिलाड़ी पर तमंचा तान दिया गया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को कस्बे में नौगांवा सादात और बछरायूं की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। बछरायूं की टीम के साहिल चौधरी बैटिंग कर रहे थे। वहीं, नौगांवा के गेंदबाज की एक गेंद पर साहिल आउट हो गया। नौगांवा की टीम का आरोप है कि आउट होने के बाद स्थानीय अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। इसका नौगांवा की टीम के खिलाड़ी इंतेजार आलम ने विरोध करते हुए विकेट पर लात मार दी। इस पर साहिल चौधरी ने फोन पर कस्बे से साथियों को बुला लिया। उन्होंने नौगांवा की टीम के खिलाड़ियों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें