फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुर्गा इलेवन ने डीसीसी अमरोहा को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रोमांचक मुकाबले में दुर्गा इलेवन ने डीसीसी अमरोहा को तीन विकेट से हरा दिया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्गा इलेवन ने 11.2 ओवर में 105 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद संटी गुप्ता ने 18 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। उनकी पारी में एक चौका और चार छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 194.44 रहा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीसी अमरोहा ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। शाहवेज सिद्दीकी ने 27 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35, अरहम नकवी ने 28 और गुफरान नजमी ने 24 रन बनाए। दुर्गा इलेवन की ओर से वरुण कुमार, ध्रुव शर्मा और संटी गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्गा इलेवन की शुरुआत खराब रही। डीसीसी अमरोहा के गेंदबाज जमशेद मंसूरी ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद हुजैफा ने दो विकेट लिए। इसके बाद संटी गुप्ता ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मोर्चा संभाला। दूसरे छोर पर सुमित कुमार ने नाबाद 11 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों ने टीम को 15.5 ओवर में 152 रन तक पहुंचाकर तीन विकेट से जीत दिलाई। राहुल गुप्ता ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए। संटी गुप्ता को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें