सैदनगली में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा साथ में भाजपा प्रदेश
- फोटो : JPNAGAR
सैदनगली (अमरोहा)। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने रविवार को माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बोर्ड परीक्षा के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। नकलचियों पर कार्रवाई के बारे में पूछा। कहा कि स्नातक और परास्नातक की परीक्षा चल रही है किसी भी कॉलेज में फर्जी केंद्र अध्यक्ष मिलता है तो उस कॉलेज का परीक्षा केंद्र समाप्त होगा। दूसरे कॉलेज में छात्रों की परीक्षा कराएंगे। केंद्र अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वह रविवार को दयानंद इंटर कॉलेज सैदनगली में आयोजित कार्यक्रम से इतर विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा चल रही है। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतें। बोर्ड की परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन निगरानी समेत अन्य व्यवस्था को अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर नोटिस देकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। परीक्षा कक्ष में सफाई, लाइटिंग और आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराएं। नकल कराने की घटना संज्ञेय अपराध है। इसमें शामिल लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई तय है।