फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टायर फटने से अनियंत्रित डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में घुसी

Sun, 21 Sep 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे हादसा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव अतरासी में डीवीआर के सामने हुआ। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही डीसीएम का अचानक टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण डीसीएम लहराते हुए आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला और ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से डीसीएम के केबिन में फंसे चालक अरमान निवासी गांव गंगवार थाना हसनपुर तथा परिचालक अली निवासी गांव दरियागढ़ थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद को बमुश्किल बाहर निकाला। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। पुलिस ने क्रेन मांगकर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। समय पर उपचार मिलने से चालक-परिचालक खतरे से बाहर हैं। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें