फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पाइप लाइन लीक होने के कारण चार मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी

Fri, 22 Nov 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
पाइप लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पेयजल के लिए बिछी पाइप लाइन लीक होने के कारण नगर के चार मोहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी का प्रेशर कम होने से नागरिकों के सामने पेयजल की किल्लत हो रही है। अवंतिका नगर वार्ड की सभासद मनु शर्मा की ईओ से की गई शिकायत पर पालिका कर्मी लीकेज सही करने गए। शाम तक लीकेज पूर्णतया सही नहीं किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका की इंदिरा चौक के निकट टंकी है। जिससे पाइप लाइन द्वाराचौधरी चरण सिंह नगर, अवंतिका नगर, लोहिया नगर, महाजन बस्ती और संत नगर मोहल्ले के घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कुछ दिन पूर्व अवंतिका नगर के सामने बस्ती मार्ग किनारे पाइप लाइन लीक होने लगी। जिससे अवंतिका नगर, लोहिया नगर, महाजन बस्ती और संत नगर मोहल्ले के घरों तक पहुंचते पहुंचते पानी का प्रेशर खत्म हो जाता है। अवंतिका नगर हरिओम गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, सतेंद्र सिरोही, लोहिया नगर के महेंद्र सिंह, पवनीत कुमार का कहना है कि उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। उनको आस पास के हैंडपंप से पानी भर कर काम चलाना पड़ रहा है। उधर पाइप लाइन लीक होने के कारण मार्ग में पानी भर जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवंतिका नगर मोहल्ले की सभासद मनु शर्मा ने ईओ दीपिका शुक्ला से शिकायत कर पाइप लाइन दुरुस्त कराने को कहा। ईओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह पालिका के कर्मचारी पाइप लाइन सही करने गए। जेसीबी से खुदाई कर यह पता लगाया कि किस स्थान पर लीक हो रहा है। जिसके बाद उसे दुरुस्त करने में लगे रहे। शाम तक पाइप लाइन पूर्णतया दुरुस्त नहीं की गई। ईओ का कहना है कि पाइप लाइन के जोड़ पर लगाई गई रबर निकल गई थी। जिसके कारण लीक हो रही थी। उसे सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें