फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशेड़ी को पेड़ से बांधा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नशेड़ी युवक ने परिवार के ही सदस्यों का जीना मुहाल कर दिया। जिससे आहत होकर नशेड़ी को पेड़ से बांध दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने महिला और उसके बेटा-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। परिवार का ही एक युवक नशे का आदी है। जिसके चलते उसे घर से निकाल दिया, जबकि उसकी पत्नी भी छोड़ कर चली गई। लेकिन युवक नशे में धुत होकर परिवार के लोगों को परेशान करता है। कभी ईंट से हमला करता है तो कभी ब्लेड से। शनिवार को भी नशे में धुत युवक ने परिवार के ही बच्चों पर ब्लेड से हमला करने की कोशिश की। लेकिन, जब बच्चों के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी घर के बाहर बैठकर खुद को ही ब्लेड मारकर जख्मी करने की कोशिश करने लगा।
इतना ही नहीं नशेड़ी युवक ने ईंट से अपने ही सिर पर वार किया। गांव के लोगों ने काफी समझाने की कोशिश की तो युवक ईंट मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान किसी तरह परिवार के सदस्यों ने युवक को कब्जे में करके पेड़ से बांध दिया। जिससे वह खुद को चोट न पहुंच सके।
विज्ञापन

किसी ने पेड़ से बंधे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार को यह वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों पर पहुंचा तो तुरंत जांच कराई गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर महिला और उसके बेटा-बेटी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें