अमरोहा। डीआरएम अजय नंदन ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मालगोदाम को देखा। यहां पर लोडिंग की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद वह गजरौला के लिए रवाना हो गए।
कार्यभार संभालने के बाद डीआरएम अजय नंदन का बुधवार को पहला निरीक्षण कार्यक्रम था। इसके लिए रेलवे के अफसरों ने तैयारी की थी। बुधवार को दोपहर 1.35 बजे उनकी स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह से बात की। इसके बाद वह मालगोदाम की तरफ आगे बढ़ गए। उन्होंने माल के लोडिंग के बारे में जानकारी ली। यहां पर सब कुछ सही मिला। इसके बाद वह मातहतों को निर्देशित किया। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि 15 से 20 मिनट तक स्टेशन पर रुके रहे। इसके बाद वह रवाना हो गए।