अमरोहा। जिले में मानकों की अनदेखी करने वाली एंबुलेंसों के खिलाफ परिवहन और स्वास्थ्य विभाग फिर संयुक्त अभियान चलाने की तैयारी में हैं। अभियान के दौरान जिलेभर में एंबुलेंसों की जांच की जाएगी। खासतौर पर निजी एंबुलेंसों को जांच के दायरे में रखा जाएगा। इससे पहले चलाए गए अभियान में सात एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
परिवहन और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त अभियान चलाएगा। एंबुलेंसों की फिटनेस भी नहीं हो पाती। विभागीय अधिकारियों को पहले शिकायत मिल चुकी हैं। इसके आधार पर पिछले दिनों अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई एंबुलेंसों में मेडिकल किट मानक के अनुरूप नहीं मिली थी। विभाग अब दोबारा अभियान चलाकर एंबुलेंसों में आवश्यक उपकरण, मेडिकल किट और अन्य निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच करेगा। किट न होने पर मरीज को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। जांच के दौरान एक एंबुलेंस का पंजीकरण भी नहीं मिला था। विभागीय अधिकारी जांच के दौरान हर पहलू पर जांच करेंगे। ऑक्सीजन सिलिंडर है या नहीं। एआरटीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर फिर एक बार एंबुलेंसों की जांच को लेकर अभियान चलाया जाएगा। खामी मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद