फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 15 करोड़ रुपये से सुधरेगी जोया के 4475 घरों की पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जाेया नगर पंचायत क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही पेयजल व्यवस्था सुधारेगी। इसके तहत दो ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इतना ही नहीं 1298 मीटर पुरानी जर्जर पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। इससे नगर पंचायत क्षेत्र के हजारों परिवारों को बड़ी रात मिलेगी। जर्जर पाइपलाइन के कारण लोगों के घरों तक गंदा पानी गंदा पानी आने शिकायत रहती थी। अब इससे निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

जोया जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर है। जोया नगर पंचायत क्षेत्र में 4475 घर हैं, जबकि करीब दो लाख की आबादी है। वर्षों पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से जर्जर हो गई है। नगर में रहने वाले लोगों की सहूलियत को देखते हुए जल निगम की ओर से पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा गया था। स्थिति यह है कि नगर क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइन पूरी तरह जर्जर हो गई है। टूटने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भी जाता था। लेकिन, अब नगर पंचायत क्षेत्र के 4475 परिवारों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
शासन से पैसा मिलने के बाद जल निगम नगरीय ने कार्य भी शुरू कर दिया है। ईओ विपिन कुमार ने बताया कि शहर वासियों की पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए गली-मोहल्ले में 51 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा पांच ट्यूबवेल लगेंगे। वहीं, दो ओवरहेड टैंक बनेंगे। इसमें एक ओवरहेड टैंक क्षमता छह लाख लीटर की होगी तो जबकि दूसरे की 16 लाख लीटर की। जल निगम की ओर से ये कार्य डेढ़ साल में पूरा करना है।
विज्ञापन

ये है जोया नगर पंचायत का इतिहास
अमरोहा। नगर पंचायत जोया का गठन 1979 में हुआ था। यहां पहला चुनाव 1988 में हुआ था। इस सीट पर अब तक छह लोगों को अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। जबकि दो बार महिलाओं ने जिम्मेदारी संभाली है। इस नगर पंचायत क्षेत्र में 12 वार्ड हैं।
- जोया नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए काम शुरू हो गया है। ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में 51 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पांच ट्यूबवेल और दो ओवरहेड टैंक बनेंगे। -मोहम्मद मोहसिन, एई, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें