फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पानी की निकासी के लिए कल्याणपुरा में खुदेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मानसून के दौरान बारिश के पानी की त्वरित निकासी के लिए एसडीएम के साथ अधिशासी अधिकारी ने नालों का निरीक्षण किया। कल्याणपुरा, नौगांवा सादात रोड, कैलसा तिराहे की तरफ जल निकासी के लिए माथापच्ची की गई है। कल्याणपुरा में 200 मीटर दूरी तक कच्चे नाले की खुदाई होगी। ताकि सोत नदी में पानी आसानी से पहुंच जाए। इसके लिए राजस्व टीम ने नाप जोख शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इससे बारिश का पानी जल्द निकल जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक यादव और अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी शुक्रवार को सुबह में जल निकासी के लिए स्थलीय निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने शहर से गुजरने वाले नालों के बाहरी छोर को देखा। कल्याणपुरा गांव के चौराहे के पास नाला समतल हो गया है। हालांकि राजस्व रिकॉर्ड में नाला दर्ज है। एसडीएम विवेक यादव ने राजस्व टीम को चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। अब खुदाई के बाद शहर के नाले का पानी सोत नदी में आसानी से पहुंच जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के पीछे के नाले को देखा। इसके साथ ही शहर के अंदर के नालों को देखा। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता पंकज रस्तोगी, सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तिजा और जगत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें