फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवादा में नालियां टूटींं, जलभराव से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला नवादा में सड़क व नाली टूटी हुई हैं और नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। टूटी सड़क, जलभराव व गंदगी से लोग परेशान हैं। मोहल्ले की कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बने हैं। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को बारिश के मौसम में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां के लोगों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं आते। कई दिनों तक गंदगी पसरी रहती है। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगाें ने कई बार पालिका में सफाई कराने व सड़क बनवाने के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मोहल्ला नवादा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड दो में आता है। यहां पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां के लोगों ने कहा कि जब से नवादा गांव अमरोहा नगर पालिका में शामिल हुआ है। उसके बाद से गांव का विकास रूक गया है। मोहल्ले की सड़कें व नाली टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। मोहल्लेवासी सड़क बनवाने के लिए नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं। पालिका में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई,लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। नाली टूटी होने की वजह से सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से मोहल्ले में सफाई नहीं होती। जिससे गंदगी पसरी रहती है।
लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में जल निकासी की कोई व्यवस्था नही हैं। बारिश के मौसम में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
मोहल्ले में कई खंभों पर लाइटें नहीं हैं। जिससे मोहल्ले की सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। लोगों का अंधेरे में निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने बताया तक मोहल्ले में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए सड़क तोड़कर पाइप लाइन तो बिछा दी है। लेकिन अभी तक शुद्ध पेयजल नहीं मिला है।
आरोप है कि टूटी नाली व सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सड़क, नाली बनवाने व जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके अलावा लोगों ने बिजली के खंभों पर लाइटें लगवाने व सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने मांग की है। लोगों ने पालिका प्रशासन से सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है।

-

गांव में तीन साल पहले लोगों को शुद्ध पेयजल देने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन अभी तक लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिला। हैंडओवर टैंक का भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।-रामप्रसाद सिंह, ग्रामीण

-

नवादा गांव की सड़कें व नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। सड़क पर पानी बह रहा है। खंभों पर लाइटें नहीं है। इससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी पालिका में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। डॉ. सोनू कुमार, ग्रामीण


कई दिनों तक गांव में सफाई के लिए सफाई कर्मी नहीं आते। सड़कों पर गंदगी पसरी रहती है। टंकी की पाइप लाइन के लिए तोड़ी गई सड़क भी अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई पालिकाध्यक्ष से कई बार सड़क की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाबिर, ग्रामीण



गांव की सड़क टूटी होने की वजह से आए दिन लोग गिर कर जख्मी हो रहे हैं। सड़क पर पानी भर जाता है। जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।

आकाश सिंह, ग्रामीण
...
बयान
सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। टेंडर होने के बाद जल्द ही काम शुरु कराया जाएगा। साफ-सफाई रोजना होती है, लेकिन कहीं कोई अगर शिकायत दूर किया जाएगा। बंटी, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें