फैजाबाद की राजपति को पहला पुरस्कार मिलेगा, जबकि फर्रुखाबाद के जाहर सिंह दूसरे स्थान पर हैं। बिजनौर के राजबीर सिंह दुग्ध बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर आए हैं। प्रदेश में पराग की डेयरियों को सर्वाधिक दूध बेचने वाले दुग्ध उत्पादकों को सरकार सम्मानित करने जा रही है।
उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास विभाग इस सम्मान समारोह को करा रहा है।
सूबे के सभी 75 जनपदों से दुग्ध उत्पादक सम्मानित होंगे। सभी को गोकुल पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा। पराग के महाप्रबंधक डा. मोहन स्वरूप ने बताया कि पराग की डेयरियों को सर्वाधिक दूध बेचने वाले सम्मानित किए जा रहे हैं। यह पुरस्कार दुग्ध उत्पादक वर्ष 2014- 2015 का है। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने साल भर में पराग को एक लाख लीटर दूध तक दिया है। जबकि पचास हजार से साठ हजार तक बेचने वाले कई हैं।