अमरोहा में पत्रकारों से बात करते अभिनेता फैसल खान।
- फोटो : अमर उजाला
बालीवुड सुपर स्टार आमिर खान के भाई और अभिनेता फैसल खान ने कहा कि श्रीदेवी की मौत के मामले में बोनी कपूर का ट्रायल कराना मीडिया की देन है। मीडिया को किसी के निजी जीवन में दखल नहीं देना चाहिए। वर्तमान में बनाई जा रही फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन हो रहा है। इसलिए ऐसी फिल्मे बनाई जा रही हैं जो ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन कर सकें। कनटेंट पर कम ध्यान दिया जा रहा है। जो लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं उनका स्थान सिने जगत में बिल्कुल अलग है।
वह रविवार को फिल्म प्रोड्यूसर शकील अमरोहवी के यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने अमरोहा आए थे। इस दौरान फैसल शहर के एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुए। आमिर खान के साथ फिल्म मेला में अभिनय करके सुर्खियां बटोरने वाले फैसल खान ने अपनी आने वाली फिल्म कानून क्या करेगा के बारे में बताया। कहा कि अभिनेत्री सुमन नेगी और अली खान स्टारर ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी। इस फिल्म में वह लीड रोल में हैं। देहरादून, शिमला और मुंबई के अलावा अमरोहा में भी इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। उनकी फिल्म चिनार भी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम कहानी पर है। वह जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी।
रूप की रानी श्रीदेवी की मौत पर उन्होंने अफसोस जताया। कहा कि फिल्मी दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है। फिल्म पद्मावत के विवादों में घिरने के सवाल पर कहा कि कोई भी निर्देशक फिल्म विवाद में लाना नहीं चाहता है। मीडिया बढ़ा चढ़ाकर दिखाने का काम करती है।