हसनपुर। नारी शक्ति संगठन द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें डॉली अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
लकी गेम्स प्रतियोगिता में बबीता, कामिनी, डॉली व अनुपमा विजेता रहीं। तीज स्पेशल गेम्स में स्वाति, अंशु व दीपा तथा पंक्चुअलिटी गेम्स में गरिमा, अमिता व मनीषा विजेता रहीं।
अध्यक्ष डॉली अग्रवाल ने कहा कि तीज के पर्व से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर महामंत्री शैफाली अग्रवाल, अनु, नीलिमा, ऋतु, रजनी, रचना, अंजना, प्रीति, निर्मला, रेखा, उमा, जया सिरोही और गरिमा आदि उपस्थित रहीं। संवाद