फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह के मासूम को कुत्तों ने किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खूंखार कुत्तों के हमले में दो माह का मासूम घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। मासूम की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम की है। थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर में लोकेश का परिवार रहता हैं। लोकेश की पत्नी मधु अपने दो माह के बच्चे को अपने साथ साथ खेत ले गई थी। बताया जाता है कि मधु खेत पर काम करने लगी और बच्चे को यहां लिटा दिया, तभी अचानक यहां आए कुत्तों के एक झुंड ने दो बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मधु ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को दौड़ पड़े और कुत्तों को लाठी डंडे फटकारते हुए भगा दिया। परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मनदीप सिंह ने बताया कि कुत्ते के हमले में घायल हुए दो माह के मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया था। जहां मासूम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें