आम के बाग में घास काट रही दुलारी (80) पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह घटना गांव मुबारकपुर कला की है। रविवार सुबह 80 वर्षीय दुलारी घर से करीब 500 मीटर दूरी पर आम के बाग में पशुओं के लिए घास काट रही थी। दस से ज्यादा आवारा कुत्तों के झुंड ने दुलारी पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की सहायता से कुत्तों को दौड़ाया।
घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उधर, ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर रोष है। उनका कहना है कि आवारा कुत्ते कई लोगों को हमला कर घायल कर चुके है। राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा व पशु कल्याण समिति के नामित सदस्य डा. रूमाल सिंह सैनी ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। कहा, जल्द ही इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देकर आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।