फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाहन फिटनेस केंद्र स्थापित करने के लिए नहीं मिल रहे निवेशक

Mon, 14 Apr 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

वाहन फिटनेस केंद्र स्थापित करने के लिए निवेशक नहीं मिल पाया है। हालांकि, अमरोहा के तीन लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था, लेकिन मानक पूरा न होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए।

इसके बाद कोई नया आवेदन नहीं आया है। जिसके कारण परिवहन विभाग के कार्यालय में आने वाले वाहनों की जांच मैन्युअली ही की जा रही है। वहीं, कई बार दलालों की मिलीभगत से अनफिट वाहनों को भी फिट दिखाकर प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में वाहन फिटनेस जांच केंद्र स्थापित हो चुके हैं। लेकिन, अमरोहा में अभी तक फिटनेस जांच केंद्र स्थापित नहीं हो पाया है। सरकार की ओर से निजी कंपनी को भी फिटनेस जांच केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिली हुई है, जहां पर वाहनों की आधुनिक मशीनों से जांच कर प्रमाणपत्र जारी किया जा सकता है।

केंद्रीय मोटरयान नियमावली में किए गए 21वें संशोधन के बाद अब स्वचालित परीक्षण स्टेशन (फिटनेस सेंटर) जगह-जगह स्थापित होने हैं। इन सेंटर के लिए जमीन, लाखों रुपयों की मशीनें आदि स्थापित होनी हैं। इन स्वचालित मशीनों की रिपोर्ट के आधार पर ही फिटनेस का प्रमाणपत्र जारी होगा।

अमरोहा में पूर्व में फिटनेस केंद्र स्थापित करने के लिए तीन आवेदन मिले थे। हालांकि, मानक पूरे न होने के कारण उनको निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिल पाया है।
यह होगी फिटनेस केंद्र की व्यवस्था
फिटनेस केंद्र में विभिन्न कंपनियोंं की कारों के हिसाब से मशीनें स्थापित होंगी, जिनके संचालन के लिए एक मुख्य प्रधान होगा, जो मोटरगाड़ी, यांत्रिकी, विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर में स्नातक होगा। इसके अलावा, पांच वर्ष का यान निरीक्षण, विनिर्माण या सुधार का अनुभव होना चाहिए। सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी के रूप में इंजीनियर या कंप्यूटर विज्ञान में प्रौद्योगिकी स्नातक ही इस पद पर रखा जाएगा। कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या स्नातक करने वाला व्यक्ति डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करेगा। मोटरगाड़ी सुधार व देखरेख का तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले डिप्लोमाधारी या स्नातक व्यक्ति को पथ प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाएगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से डिप्लोमा, विद्युतकार डिप्लोमा, यांत्रिकी या विद्युत डिप्लोमा के साथ मान्यता प्राप्त संगठन या संस्थान से दो वर्ष का फिटनेस का अनुभव रखने वाले को अनुरक्षण टैक्नीशियन पद की जिम्मेदारी मिलेगी।
यह हैं फिटनेस केंद्र के मानक
ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र के लिए दो एकड़ जमीन होनी चाहिए। जमीन नेशनल हाईवे, राज्य हाईवे या प्रमुख जिला मार्ग पर हो। भूमि के ऊपर से हाईटेंशन लाइन न हो। आवेदन के समय आवेदक को भूमि के स्वामित्व का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। फिटनेस केंद्र में वाहनों के प्रवेश और निकास का अलग-अलग रास्ता हो। परीक्षण केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी और
विज्ञापन

रिकार्डिंग एक माह तक सुरक्षित रखनी होगी।
अमरोहा में वाहन फिटनेस केंद्र के तीन आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन मानक पूरे न होने के कारण जांच में निरस्त हो गए हैं। फिटनेस केंद्र स्थापित करने के लिए नियम पूरे करने के बाद कोई भी इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकता है। - हरिओम सैनी, आरआई, एआरटीओ कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें