फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भीकनपुर में कुत्ते ने राशन डीलर समेत छह को काटा, दो गंभीर

Wed, 26 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भीकनपुर शुमाली गांव में आवारा कुत्ते ने राशन डीलर समेत छह लोगों पर हमला कर दिया। आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर कुत्ते के पीछे दौड़े लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। घटना के दौरान गांव में चढ़ी रही एक बरात में भी अफरा-तफरी मच गई। उधर, कुत्ते के काटने से घायल लोगों को सीएचसी में एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही गंभीर हालत में कुलदीप व मयंक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की है। सुबह करीब सात बजे गांव भीकनपुर शुमाली निवासी राशन डीलर कुलदीप कुमार घर से घेर के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुछ देर बार इसी कुत्ते ने पूर्व ग्राम प्रधान सौ सिंह के भाई कमल सिंह को भी काट लिया। इस कुत्ते का आतंक यहीं नहीं रुका। उसने गांव से बाहर घर के सामने खेल रहे नन्हे सिंह के पोते को भी काट लिया। इस दौरान गांव में बरात आई हुई थी। बराती नाच रहे थे।
कुत्ते द्वारा कई लोगों को काट लिए जाने और लोगों के कुत्ते का पीछा करने के कारण बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उधर, दोपहर बाद कुत्ता फिर गांव में आ गया और उसने मयंक, छाया व छोया निवासी छोटे पाल को काट लिया। मयंक व कुलदीप को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। कुत्ते काटे के जख्मी लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया यहां से कुलदीप व मयंक रेफर कर दिए गए। उधर, एक अन्य कुत्ते ने शहवाजपुर डोर में भी दो लोगों को काट लिया। उनको भी सीएचसी में लाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुत्ते काटे गए दो लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें