फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित चिकित्सक की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/रूखालू (अमरोहा)। अप्रशिक्षित चिकित्सक की हत्या कर शव को गांव के पास सरसों के खेत में फेंक दिया। शव मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया। वह 31 दिसंबर की शाम से गायब था। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव काकाठेर में क्लीनिक चलाता था। गायब होने के छह दिन बाद उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी खादर निवासी अमर सिंह (26) पुत्र प्रीतम खड़गवंशी गांव काकाठेर में कई वर्षों से निजी क्लीनिक चला रहा था। उसी गांव में अमर सिंह का फुफेरा भाई कैलाश रहता है। कैलाश ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम अमर सिंह कहीं बाहर परीक्षा देने जाने की बात कहकर गया था, लेकिन फिर वापस नहीं आया। काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छह जनवरी को गजरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद आठ जनवरी की सुबह को अमर सिंह के गांव को जाने वाले लिंक मार्ग के पास डांकेवाली निवासी करन सिंह के सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला। गले में मफलर लिपटा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवाया। यहां से पीएम को भेज दिया। परिजनों ने ब्रजघाट चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
कहीं मफलर से गला घोंटकर तो नहीं की गई हत्या
हसनपुर। गांव झुंडी खादर निवासी अप्रशिक्षित चिकित्सक अमर सिंह की हत्या कहीं मफलर से गला घोंटकर तो नहीं की गई। बताते हैं कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं है। केवल गले व नाक पर खरोंच के निशान हैं। मफलर गले में लिपटा हुआ था। अमर सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि अमर सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई वीर सिंह, उससे छोटे भाई प्रेमपाल, तीसरे नंबर पर अमर सिंह व चौथे नंबर पर परमा था। बताते हैं कि चार भाइयों में से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि अमर सिंह अभी अविवाहित था।
विज्ञापन

कॉल डिटेल खोजने में लगी पुलिस
हसनपुर। अप्रशिक्षित चिकित्सक की हत्या से क्षेत्र में खलबली मची हुई है। पुलिस हत्यारों को तलाशने के लिए अमर सिंह की कॉल डिटेल निकलवाने की कोशिश कर रही है। जिससे यह पता चल सके कि जिस दिन अमर सिंह गायब हुआ तब के बात से किन-किन नंबरों से उसे कॉल की गई थी। संवाद
विधायक ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की
हसनपुर। गांव झुंडी खादर निवासी अप्रशिक्षित चिकित्सक की हत्या कर खेत में फेंके जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस से घटना की जानकारी ली। परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि घटना में जो भी दोषी हैं। उन्हें शीघ्र पकड़ने के लिए पुलिस से कहा गया है। संवाद
बयान
क्लीनिक संचालक का शव डांकेवाली गांव के खेत में पड़ा मिला। उसकी गुमशुदगी गजरौला थाने में पहले से ही दर्ज थी। गजरौला पुलिस ने भी थाने आकर जांच पड़ताल की है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें