फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरनी नदारद, सीएमएस से शिकायत 

Sat, 23 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के जिला अस्पताल में शुक्रवार को महिला डाक्टर के ना मिलने पर सीएमएस से शिकायत करते पीड़ित मरीज।
विज्ञापन

विज्ञापन
ओपीडी में महिला डाक्टर नहीं थी, जिसकी शिकायत मरीजों ने सीएमएस से की। मोबाइल फोन पर ही उन्होंने महिला चिकित्सक को आड़े हाथ लिया। थोड़ी देर बाद ही डाक्टर ओपीडी में पहुंच गई। मरीज भी दवाई लेकर चले गए।

 जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे ओपीडी से एक महिला चिकित्सक गायब थी। पूछने पर कर्मचारी मरीजों को इधर उधर की बात कहकर टरका रहे थे। घंटा भर से अधिक भटकते फिर रहे मरीज गुस्साकर  दफ्तर में बैठे सीएमएस डा. पीके बंसल के कक्ष में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मरीजों ने ओपीडी में महिला चिकित्सक के नहीं होने की बात बताई, जिस पर सीएमएस ने मसले को गंभीरता से लिया। उनके सामने ही डाॅक्टर को बगैर बताए गायब होने पर फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार को चेताया। इसके बाद मरीज व तीमारदार उनके कक्ष से लौट गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें