डीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवीन तकनीक को जोड़कर कुशल प्रशिक्षण दें। शिक्षा को तकनीकी से जोड़कर शिक्षण संबंधी कार्य करें। शिक्षा में नित नूतन नवाचार के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए। सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने शिक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ तकनीकी ज्ञान और कौशल से शिक्षा को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। डाॅ. कुंदन सिंह की लिखित पुस्तक विद्यालयी शिक्षा में चुनौतियां एवं समाधान का विमोचन किया गया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जोया प्रकाश चंद, संचालक श्रेयस यादव, प्रवक्ता दीपक कुमार, निशु चौधरी, रामाशंकर, रवि यादव, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। नवाचार मेले में नवाचारों का प्रदर्शन आज यानी शुक्रवार को भी किया जाएगा। शिक्षकों के लिए पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में जेएस हिंदू महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निखिल कुमार दास, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. हरेंद्र सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीतांजलि रहे।