रहरा थाना क्षेत्र की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की पकड़कर धुनाई कर दी। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
रहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को दो साल पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। करीब एक माह पहले से दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। जिस पर युवक ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने कुछ फोटो वायरल भी किए गए। अब वीडियो वायरल की धमकी दे रहा है। बुधवार शाम को गांव बुरावली में युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया। युवती के पिता ने रहरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।