फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रूट डायवर्ट, गजरौला में गंगा स्नान के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव

Sat, 14 Oct 2023 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

गजरौला में पितृ अमावस्या के चलते शनिवार को रूट डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए सभी जगहों पर ड्यूटी लगाई गई है।  
विज्ञापन
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में पितृ विसर्जन अमावस्या के चलते शनिवार को रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह प्लान शाम तक जारी रहेगा। ट्रक, ट्रॉला, कंटेनर, डीसीएम समेत माल वाहक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जा रहा है। हाईवे पर केवल फल, सब्जी, दूध-दही और रोडवेज बस, कार व अन्य छोटे वाहन ही गुजरेंगे।

विज्ञापन


पितृ विसर्जन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण करेंगे। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक पितृ विसर्जन अमावस्या पर अपने पितराें के तर्पण के लिए अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, दिल्ली और राजस्थान के श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाएंगे।

श्रद्धालु परिवार सहित निजी वाहनों से आते हैं, जिसके कारण हाईवे पर जाम लग जाता है। श्रद्धालुओं और सफर करने वाले लोगों के वाहन जाम में फंस जाते हैं। अमावस्या पर हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए शुक्रवार शाम से रूट डायवर्ट कर दिया गया। भारी और माल वाहक वाहनों को नीचे लिखे वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जा रहा है।

दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन 

  • छिजारसी टोल से वाया नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर गंतव्य को रवाना होंगे
  • दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को हापुड़ से होकर वाया मेरठ, मवाना, बैराज होकर गुजारा जाएगा

मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहन

  • दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से रोक कर संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर गुजारा जाएगा

मुरादाबाद से मेरठ जाने वाला ट्रैफिक

मुरादाबाद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को वाया अगवानपुर, धामपुर, बिजनौर बैराज से निकाला जाएगा।

बिजनौर से अमरोहा आने वाले वाहन

  • बिजनौर की दिशा से अमरोहा की तरफ आने वाले भारी एवं माल वाहक वाहनों को चांदपुर से नूरपुर होकर अमरोहा तक गुजारा जाएगा।

अमावस्या पर तिगरी में अंदर नहीं जाएंगे भारी वाहन

पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी-गजरौला मार्ग को जाम मुक्त रखने के लिए भी पुलिस द्वारा खासा इंतजाम किया गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तिगरी-गजरौला मार्ग को जाम मुक्त रखने के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन ही तिगरी की तरफ जाएंगे, लेकिन उनको भी बाढ़ खंड की चौकी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

यहां से गुजारे जाएंगे वाहन

  • तिगरी में जिला पंचायत के गेट सामने से दो पहिया वाहनों की ही होगी एंट्री।
  • श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य चार पहिया वाहन मोहरका पट्टी वाले मार्ग से गंगा की तरफ जाएंगे।
  • श्मशान घाट और मेला स्थल के निकट ट्रैक्टर ट्राली व चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
  • स्नान कर लौटने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य चार पहिया वाहनों को ओसीता जगदेवपुर व कांकाठेर से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें