फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में भीड़ नहीं, अव्वल वक्त में अदा करें बकरीद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका के बीच 21 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी। उलमा ने मस्जिदों में नमाज के लिए भीड़ नहीं एकत्र होने की अपील की है। कहा है कि इसके लिए मोहल्ले की मस्जिद के इंतजामिया लोगों को जागरूक करें उन्हें समझाएं। उन्होंने कहा है कि लोगों के जिंदगी की सलामती बेहद जरूरी है। लापरवाही बरतने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं कौम और मुल्क की भलाई के लिए ऐसा करना जरूरी है।
विज्ञापन

मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि बकरीद की नमाज अव्वल वक्त में अदा करें। मस्जिदों में भीड़ नहीं रहे यह सभी लोग सुनिश्चित करें। रविवार को मीडिया को जारी एक बयान में मुफ्ती अफ्फान ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए ईदगाह में बकरीद की नमाज नहीं होगी इसके अलावा मस्जिदों में कम संख्या में लोग नमाज के लिए आए। इस बात का ख्याल रखें कि भीड़ एकत्र नहीं हो। उन्होंने कहा कि कुर्बानी अल्लाह के सबसे करीब है। इसका विकल्प कुछ दूसरा नहीं है। मरहूमीन और नाबालिग बच्चों की ओर से नफली कुर्बानी भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान अपने मोहल्ले और गलियों को साफ रखने की जिम्मेदारी है। दूसरे को तकलीफ पहुंची तो अल्लाह पाक से इनाम के हकदार नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें