फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग के नौ लिपिक को रिलीव कर दो दिन की छुट्टी पर गए सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शासन के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोपी दो बाबुओं सहित नौ कर्मचारियों को सीएमओ ने रिलीव कर दिया है। जबकि गैर जनपद तबादला हुए एसीएमओ को अपंजीकृत चिकित्सकों पर कार्रवाई का नोडल अधिकारी का चार्ज दिया गया है। बाबुओं को रिलीव करते ही ऑफिस की पैरवी से बचने के लिए सीएमओ दो दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। चर्चा है कि कर्मी रिलीव नहीं होना चाहते थे, इसके लिए सोमवार यानी कल सीएमओ कार्यालय पर बैठक और कार्य बहिष्कार प्रस्तावित है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम शासन ने सूबे के 984 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए थे। जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपी स्टेनो दो बाबुओं समेत नौ लिपिकीय कर्मचारी, दो एसीएमओ, एक डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट और तीन स्टाफ नर्स का ट्रांसफर हुआ था। लेकिन कई कर्मचारी अमरोहा छोड़ना नहीं चाहते। सत्रह तारीख को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने स्थानांतरण के विरोध में मोर्चा खोलने की ठान ली है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर सीएमओ कार्यालय पर आपातकालीन बैठक करने के साथ सोमवार से कार्य बहिष्कार की धमकी दे डाली है। कर्मचारियों के मोर्चा खोलने की धमकी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने वरिष्ठ सहायक उमाशंकर, सूरजभान, जौहर सिंह, कनिष्ठ सहायक कमलेश कुमारी, फारूख हुसैन, आशुलिपिक विजयपाल सिंह, प्रधान सहायक कलावती देवी, कुलदीप जौहरी और चंद्रेश कुमार को शनिवार को ही जिले से रिलीव कर दिया। जबकि चार दिन पहले पीलीभीत के लिए तबादला होने के बाद एसीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को अपंजीकृत चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। ऑफिस की पैरवी और आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए सीएमओ खुद दो दिन की छुट्टी पर चले गए है।
सभी नौ लिपिकीय कर्मचारियों को जनपद से रिलीव कर दिया गया है। इसके अलावा एसीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को झोलाछाप का नोडल बनाया गया है। उन्होंने अपना तबादला रुकवाने के लिए आवेदन दिया है। यदि ट्रांसफर नहीं रुकता तो उनकी जगह किसी दूसरे को चार्ज दिया जाएगा। मैं दो दिन में छुट्टी पर हूं।- डॉ संजय अग्रवाल, सीएमओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें