फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला मैच डीएनएस और दूसरा एमटीएस ने जीता...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी में अंडर 16 कप प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच डीएनएच क्रिकेट अकादमी और हाइलेंडर क्रिकेट अकादमी काशीपुर के बीच खेला गया। डीएनएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 267 रन बनाए। टीम के लिए आर्य ने 84, जवाद ने 39 और अक्षय चौधरी ने 36 रन का योगदान दिया। हाइलेंडर के लिए यश चौधरी ने तीन और अंतरिक्ष ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाइलेंडर अकादमी की टीम केवल 115 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें सुभाष ने 38, कप्तान कृष वाली ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन

डीएनएस के लिए अरबाज मंसूरी ने शानदार 5 विकेट झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डीएनएस ने यह मैच 152 रन से जीत लिया। दूसरे मैच सोनकपुर और एमटीएस टीम के बीच खेला गया। सोनकपुर ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एमटीएस की टीम बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में प्रीत सिरोही ने 49 रन बनाए। सोनपुर के लिए रय्यान ने छह विकेट लिए। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनकपुर की टीम मात्र 102 रन पर सिमट गई। इसके लिए विहान में 30, समर्थ ने 17 रन का योगदान दिया। एमटीएस के लिए अभिमन्यु और फैसल ने दो-दो विकेट लिए। इस दौरान क्रिकेट कौच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन बादशाह, यश शुक्ला, बाकर जैदी, मोहम्मद शाहिद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें