फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में बिजली के 15 करोड़ से अधिक के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। इलाका रोशन होगा। पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत 15.14 करोड़ रुपये के बिजली के काम कराए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ओर से सीडीओ ऑफिस को पत्र भेजा गया है। ताकि जिला विकास समिति से अनुमोदित कराई जा सके। इसके बाद काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अमरोहा जिला भी शामिल है। इनमें अल्पसंख्यक बहुल नगर, कस्बा और मजरों में बिजली के काम कराए जाने हैं। ताकि लोगों को बिजली की समस्या से छुटकारा मिल सके। माना जा रहा है कि विद्युतीकरण और फीडर की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। हालांकि जो काम पहले चरण में हो चुके होंगे उसके आगे के काम कराएंगे। ऐसा इसलिए जिससे लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके। अधिशासी निदेशक (रेस्पो) के आदेश के क्रम में अधीक्षण अभियंता कार्यालय से सीडीओ को पत्र भेजा गया है, जिसमें उनसे अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में नामों की सूची मांगी गई ताकि इन जगहों पर बिजली के काम कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें