फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने ईओ और कारोबारी को किया तलब, एडीएम को सौंपी प्रकरण की जांच

Sat, 01 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नक्शा स्वीकृत करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये वसूलने और कारोबारी के धर्म परिवर्तन की धमकी के बाद डीएम ने सैदनगली नगर पंचायत ईओ व कारोबारी को कार्यालय में तलब कर लिया। यहां पूरे मामले की जानकारी लेते हुए डीएम ने ईओ को कड़ी फटकार लगाई। वहीं मामले में जांच को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति द्वारा डीएम को प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया है। डीएम ने मामले की जांच एडीएम वित्त व राजस्व को सौंप दी है।
विज्ञापन

सैदनगली नगर पंचायत में व्यापारी व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक पैसल ने अपने एक भवन का नक्शा पास कराने के लिए नगर पंचायत में आवेदन किया था। अशोक पैसल का आरोप है कि ईओ ने फीस के रूप में डेढ़ लाख रुपये एक ठेकेदार के पास जमा करवाए। जिसके बाद ईओ ने भवन का नक्शा पास होने की बात कहते हुए उन्हें एक प्रमाण पत्र भी दे दिया। लेकिन बैंक ने उस प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए वापस कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी से भी की। अशोक पैसल का कहना है कि इससे गुस्साए ईओ ने उनको डेढ़ लाख रुपये की रकम वापस करते हुए अपने कार्यालय से भगा दिया। हालांकि अशोक पैसल ने इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं की और सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी देते हुए मुस्लिम टोपी पहने एक फोटो वायरल कर दिया। शुक्रवार को मामला सुर्खियों में आया तो डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ईओ व व्यापारी अशोक पैसल को अपने कार्यालय पर तलब कर लिया। दोनों पक्षें को सुनते हुए ईओ को फटकार लगाई और कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी की जांच की मांग
नगर पंचायत अध्यक्ष अनुकृति चौधरी की और से अभिनव कौशिक ने डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कहा कि पूरे मामले को केवल सोशल मीडिया पर वायरल कर नगर पंचायत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जबकि किसी भी उच्चाधिकारी से मामले की कोई शिकायत तक नही की गई। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

एडीएम एफआर करेंगे जांच
मामला गंभीर है। दोनों को अपने कार्यालय बुलाया था। जहां दोनों पक्षों को सुना गया। मामले की जांच एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें