फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीएम सूर्यघर योजना की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, ईओ के वेतन पर रोक

Mon, 24 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में पीएम सूर्य योजना की प्रगति ठीक नहीं है जिससे सीएम डैशबोर्ड में भी जिले की रैंक प्रभावित हो रही है। योजना की प्रगति को परखने को लिए सीडीओ ने विकास भवन में पालिका के अधिशासी अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें अधिशासी अधिकारियों के पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई ईओ के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


बिजली की झंझटों से राहत दिलाने के लिए पिछले साल पीएम सूर्यघर योजना की शुरुआत की गई थी। जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया गया। लगातार योजना को लेकर समीक्षा बैठक भी हुई लेकिन इसका लाभ बिजली उपभोक्ताओं तक योजना को पहुंचाया न जा सका। इस साल के लिए कुल 1880 लोगों को सोलर कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभी तक लगभग 450 लोगों को ही इसका लाभ मिल सका है।

इसको लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने नाराजगी जाहिर की है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा समीक्षा बैठक में भी निकायों के अधिशासी अधिकारियों के न पहुंचने के अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदनों का सत्यापन का काम धीमा होने पर भी डीएम ने ईओ पर नाराजगी जताई है। अमरोहा के अधिशासी अधिकारी के अलावा किसी ईओ ने सत्यापन आख्या उपलब्ध नहीं कराई। इस पर डीएम ने अमरोहा के ईओ को छोड़कर सभी ईओ के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन






डिप्टी कलक्टर को मिला पीओ नेडा का चार्ज

बिजनौर के पीओ नेडा पर अमरोहा के पीओ नेडा का अतिरिक्त चार्ज था जिससे जिले का काम प्रभावित हो रहा था। बिजनौर के पीओ नेडा अमरोहा में समय नहीं दे पा रहे थे जिसके बाद डीएम ने शासन को नेडा के परियोजना अधिकारी का चार्ज किसी डिप्टी कलक्टर को सौंपे जाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद डीएम ने डिप्टी कलक्टर मसीहा नजम को पीओ नेडा का चार्ज दिया गया है। डीएम ने बताया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें