फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने लिपिकों के पटलों में किया गया फेरबदल

Tue, 17 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। काफी समय से एक ही जगह तैनाती पाए कई लिपिकों के पटलों में डीएम ने फेरबदल किया है। डीएम निधि गुप्ता वत्स द्वारा जारी किए आदेश के तहत ईआरके दिनेश सिंह को इस ईआरके साथ एडीएम वित्त व राजस्व का रीडर भी बनाया गया है। जबकि, एडीएम वित्त व राजस्व के रीडर रहे राजीव सिंह को एसडीएम धनौरा का रीडर बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएम द्वारा जारी आदेश में एसडीएम अमरोहा के रीडर धर्मेंद्र सिंह को आडिट सहायक, स्टांप सहायक व आबकारी सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि इन तीनों पटलों की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र सिंह को एसडीएम अमरोहा के न्यायालय का रीडर बनाया गया है। एसडीएम धनौरा के रीडर रहे श्याम सिंह को एईआरके कलक्ट्रेट अमरोहा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कलक्ट्रेट में तैनात मनदीप कौर से नकल नवीश राजस्व अभिलेखागार का दायित्व वापस ले लिया गया है। उन पर अब परगना अरेंजर अमरोहा व नौगांवा सादात की जिम्मेदारी रह गई है।
परिवाद सहायक पटल से संबद्ध अनिल कुमार को परिवाद सहायक के साथ-साथ नकल नवीश राजस्व अभिलेखागार की जिम्मेदारी भी दी गई है। राजस्व सहायक द्वितीय व आईजीआरएस सहायक विवेक कुमार राजस्व सहायक द्वितीय का दायित्व लेते आईजीआरएस के साथ डिप्टी कलक्टर अमरोहा का रीडर भी बनाया गया है। शुभम त्यागी को राजस्व सहायक द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गुड्डू सिंह को डिप्टी कलक्टर के रीडर से राजस्व सहायक पटल पर संबद्ध किया गया है। अहलमद माल एसडीएम न्यायालय अमरोहा व संबद्ध आशुलिपिक अमरोहा राजेश कुमार वर्मा को अहलमद फौजदारी एसडीएम न्यायालय अमरोहा व राजस्व लिपिक बनाया गया है। डीएम ने सभी लिपिकों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें