कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम ने भी एनएचएआई के अफसरों के साथ रूट का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी तैयारियों को दुरुस्त कर लें। कांवड़ियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अगले माह सावन महीने की कांवड़ यात्रा शुरू होनी है। शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए पैदल और वाहनों से हरिद्वार पहुंचते हैं। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बृहस्पतिवार को तैयारियाें को परखने के लिए एनएचएआई के अफसरों के साथ दिल्ली हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होना चाहिए। हाईवे व सर्विस रोड पर जहां-जहां जलभराव की समस्या है, उसे समय रहते दूर करें। जहां गड्ढे हैं, उन्हें भरवाया जाए। कांवड़ के मार्गों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था पेड़ों की छंटाई के लिए भी वन, बिजली व पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं।